{"_id":"692f2ec29c1cacfd740f6ceb","slug":"houses-and-cow-sheds-in-parwada-panchayats-flames-cattle-also-burnt-mandi-news-c-90-1-ssml1045-178034-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: परवाड़ा पंचायत के ज्वाल में मकान और गोशाला राख, मवेशी भी जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: परवाड़ा पंचायत के ज्वाल में मकान और गोशाला राख, मवेशी भी जले
विज्ञापन
गोहर उपमंडल की परवाड़ा पंचायत के ज्वाल गांव में एक घर में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक
गोहर (मंडी)। उपमंडल गोहर की परवाड़ा पंचायत के ज्वाल गांव में मंगलवार दोपहर बाद अचानक आग लगने से एक मकान जलकर राख हो गया। सर्दी के मौसम में मकान जलने से परिवार बेघर हो गया है। घटना के वक्त अनूप सिंह का चार वर्षीय पोता लोकेश मकान के अंदर ही था। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बच्चे की चीख सुनकर लोग अंदर भागे और जान जोखिम में डालकर उसे बचाया गया।
अनूप सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी ज्वाल का छह कमरों का स्लेटपोश मकान देखते ही देखते जलकर राख हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि साथ लगती गोशाला भी इसकी चपेट में आ गई। इसमें बंधी तीन गाय और पांच बकरियां जिंदा जल गईं। पंचायत प्रधान जितेंद्र सिंह ने बताया कि आग की घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आग की लपटें इतनी भीषण थीं कि पूरी संपत्ति कुछ ही देर में राख हो गई। आग लगने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग बाल्टियों और पाइप से पानी डालते रहे, पर तब तक सबकुछ राख हो चुका था। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलते ही तहसीलदार गोहर कृष्ण चंद ने हलका पटवारी को मौके पर भेज दिया है और नुकसान का आकलन करवाया जा रहा है। कांग्रेस नेता महेंद्र ठाकुर और ग्रामीणों ने प्रभावित परिवार को त्वरित राहत देने की मांग सरकार और प्रशासन से की है।
विज्ञापन
000