{"_id":"6a293d51beda33c890011df9","slug":"house-roof-damaged-electricity-poles-toppled-by-storm-mandi-news-c-90-1-ssml1045-200052-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: अंधड़ से घर की छत क्षतिग्रस्त, बिजली के खंभे टूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: अंधड़ से घर की छत क्षतिग्रस्त, बिजली के खंभे टूटे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की दारट, मकरीड़ी, लडभड़ोल और नौहली पंचायत में ज्यादा नुकसान
कई गांवों में बिजली आपूर्ति रही प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बीते मंगलवार देर शाम आए तेज अंधड़ ने जोगिंद्रनगर उपमंडल के कई क्षेत्रों में भारी नुकसान पहुंचाया। नौहली पंचायत के बटधार गांव में एक बहुमंजिला मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दारट, मकरीड़ी और लडभड़ोल क्षेत्रों में बिजली के खंभे और हाई वोल्टेज तार टूटने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। प्रभावित परिवार ने मकान को करीब छह लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। नौहली पंचायत के बटधार गांव निवासी शेर सिंह ने बताया कि अंधड़ के दौरान वह जोगिंद्रनगर में थे। बुधवार को पैतृक घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनके बहुमंजिला मकान की दूसरी मंजिल की छत उखड़कर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। हालांकि, घटना के समय परिवार के सदस्य सुरक्षित रहे और कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अंधड़ के कारण नौहली पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली के खंभे और हाई वोल्टेज लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। दारट-बगला क्षेत्र में टूटी बिजली लाइनों की मरम्मत का कार्य बुधवार दोपहर बाद तक जारी रहा। राजस्व विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेकर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। जोगिंद्रनगर के तहसीलदार रजत सेठी ने बताया कि नौहली पंचायत के बटधार गांव में एक मकान को हुए नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को भेजी जा रही है। सहायक अभियंता विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर रमेश सकलानी ने बताया कि अंधड़ से बिजली के तारों और खंभों को नुकसान पहुंचा है। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाल करने के लिए कर्मचारी बुधवार को दिनभर मरम्मत कार्य में जुटे रहे।