{"_id":"68b6e08b5b1c548c0505c8e2","slug":"house-of-two-brothers-destroyed-by-rain-mandi-news-c-90-1-mnd1001-168155-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बारिश से दो भाइयों का मकान ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बारिश से दो भाइयों का मकान ध्वस्त
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। ग्राम पंचायत सरौर में दो भाइयों कृष्ण चंद और तारा चंद पुत्र बल्लू का मकान बारिश की भेंट चढ़ गया। सोमवार रात को मकान धराशायी हो गया।
पटवारी नितेश कुमार ने बताया कि साल 2023 की आपदा में भी इनका मकान क्षतिग्रस्त हुआ था। इस बार परिवार का सब कुछ मलबे में समा गया है। परिवार को पहले ही सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया था।
सेवा भारती समिति सरकाघाट के पदाधिकारियों ने दोनों प्रभावित परिवारों को कंबल, दरियां, चादरें, तकिये, बर्तन, कपड़े, राशन सामग्री, तेल, घी, मसाले और साबुन आदि उपलब्ध करवाए। एक परिवार में तीन तथा दूसरे परिवार में पांच सदस्य हैं। समिति के जिला अध्यक्ष डाॅ. राज कुमार, जिला सचिव ललित जंवाल, विजय कुमार ठाकुर, विक्रम सिंह आदि सेवा कार्य में शामिल रहे। संवाद