फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hotel raided, two youths arrested with 2.023 grams of chitta

Mandi News: होटल में दबिश, 2.023 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Fri, 10 Apr 2026 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Hotel raided, two youths arrested with 2.023 grams of chitta
सुंदरनगर और हरियाणा के आरोपियों से सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक निजी होटल के कमरे से 2.023 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वीरवार दोपहर करीब दो बजे की गई इस कार्रवाई में एक स्थानीय युवक और एक हरियाणा निवासी युवक को हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह ठाकुर निवासी बाड़ी, तहसील सुंदरनगर और विनय निवासी सीमा, तहसील नारनौल, जिला महेंद्रगढ़ (हरियाणा) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन

पुलिस अब आरोपियों के बीच लेनदेन के साथ-साथ इस बात की भी जांच कर रही है कि चिट्टा पंजाब के किस स्थान से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और सप्लाई नेटवर्क को खंगालने के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed