फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Hospital server down, problems for patients increased

Mandi News: अस्पताल का सर्वर डाउन, मरीजों की बढ़ी परेशानी

Thu, 05 Sep 2024 05:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 05 Sep 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
Hospital server down, problems for patients increased
जोनल अस्पताल में वीरवार को हाथ से बनानी पड़ी ओपीडी पर्ची, काउंटर पर दोपहर तक लगी रहीं कतारें
विज्ञापन

मरीजों को चिकित्सकीय जांच, टेस्ट और रिपोर्ट लेने तक परेशानियों का सामना करना पड़ा

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में वीरवार को सर्वर डाउन रहा, इस कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पर्ची बनाने के लिए पहुंच रहे मरीजों को सुबह काउंटर पर ही एक बात सुनने को मिली ...आज सर्वर डाउन है, पर्ची बनने में समय लगेगा। इस बीच हाथ से भी पर्ची बनानी पड़ी। इस कारण मरीजों और तीमारदारों को पर्ची बनाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ी। हालांकि परिसर में मरीजों को बेहतर सुविधा देने को लेकर तीन काउंटर खोले गए हैं।
वीरवार सुबह से अस्पताल की नेटवर्किंग के लिए लगाया बीएसएनएल का सर्वर ठप होने पर दोपहर 12 बजे तक पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। सर्वर ठप होने से कार्य प्रभावित होता देख पर्ची काउंटर पर तैनात कर्मचारियों की ओर से मरीजों को साधरण पैड पर हाथ से लिखकर पर्ची बनाकर देनी पड़ी। इससे कुछ राहत मिली। दोपहर बाद तक यह सिलसिला जारी रहा। जिससे मरीजों को ओपीडी तक पहुंचते-पहुंचते दोपहर हो गई। बाद में चिकित्सकीय जांच, टेस्ट और रिपोर्ट लेने तक मरीजों को परेशानियों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

पंडोह के रहने वाले नोखू राम राम ने बताया कि हाथ में चोट लगने पर सुबह पर्ची बनवाने के लिए कतार में लगा था। काफी देर बाद कर्मचारी ने सर्वर ठप होने की जानकारी दी। बाद में हाथ से ही पर्ची बना कर दी गई। दुर्गापुर निवासी हरनाम सिंह ने बताया कि टांग में दर्द होने पर जांच के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। लंबे इंतजार के बाद पर्ची नहीं बनी तो कर्मचारी से बात करने पर उन्होंने सर्वर ठप होने की जानकारी दी। साधारण पैड पर हाथ से लिख कर पर्ची बना दी। उधर, अस्पताल के एमएस डॉ. धर्म सिंह वर्मा ने बताया कि सर्वर डाउन होने से दिक्कत पेश आई है। कुछ मरीजों को हाथ से लिखकर पर्ची बनाकर देनी पड़ी। दोपहर बाद से सभी को कंप्यूटर के माध्यम से ही पर्ची बना कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed