{"_id":"642d673c7184f85bcb0b3b7f","slug":"horticulture-and-forestry-college-thunag-work-suspended-mandi-news-c-19-1-112098-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उद्यानिकी और वानिकी कॉलेज थुनाग का काम लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उद्यानिकी और वानिकी कॉलेज थुनाग का काम लटका
Wed, 05 Apr 2023 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक साल पहले जयराम ने किया था शिलान्यास
सतीश ठाकुर
गोहर (मंडी)। थुनाग के पोखरीदार में उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय के भवन का काम शिलान्यास से आगे नहीं बढ़ पाया है। इससे लोगों में मायूसी है। पोखरीदार में लगभग 202 बीघा भूमि पर भवन का निर्माण प्रस्तावित है। भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
शिलान्यास के एक साल बाद भी उद्यानिकी और वानिकी महाविद्यालय थुनाग के भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। 240 करोड़ के अनुमानित बजट से तांदी की पोखरीधार में 202 बीघा जमीन पर बनने वाले महाविद्यालय के भवन निर्माण की प्रक्रिया अभी भी कागजों तक सीमित है। कालेज के नाम जमीन होने के बावजूद इसके भवन निर्माण की टेंडर प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ाई गई है। जनवरी 2022 में 202 बीघा जमीन महाविद्यालय के नाम हुई थी। 6 अप्रैल, 2022 को तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके भवन निर्माण का शिलान्यास किया था। एक साल एक माह बीत जाने के बावजूद इस कालेज के भवन के लिए एक ईंट तक नहीं लग पाई है। पूर्व सरकार ने इस महाविद्यालय के लिए वित्त विभाग की मंजूरी से 62 पद स्वीकृत किए थे। पिछली सरकार ने कालेज को दुर्गम क्षेत्र के बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए संस्थान खोला था। कांग्रेस नेता विजयपाल ने कहा कि औपचारिकताएं पूरी होते ही इस कालेज के भवन निर्माण शुरू किया जाएगा।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी भवन निर्माण करवाएंगे। 40 करोड़ बजट स्वीकृत है।
प्रेम लाल शर्मा, कॉलेज के डीन
विश्वविद्यालय के तकनीकी विंग ने औपचारिकताएं पूरी नहीं की है। इससे इस भवन के टेंडर नहीं हो सके हैं।
बलबीर ठाकुर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाए भेदभाव के आरोप
मैंने कालेज भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत किया था। वर्तमान सरकार भेदभाव पूर्ण रवैया अपना रही है।
जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री