{"_id":"698882814e0df64e4503c866","slug":"himachalis-presented-colourful-programmes-in-pune-mandi-news-c-90-1-mnd1021-185300-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पुणे में हिमाचलियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पुणे में हिमाचलियों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। महाराष्ट्र के पुणे शहर में बसे हिमाचली कारोबारियों और कर्मचारियों ने ‘हिमाचली इन पुणे समागम-05’ को उत्साह और पारंपरिक रंगत के साथ मनाया। पहाड़ी मुलाकात के इस आयोजन में करीब 200 हिमाचली एक छत के नीचे जुटे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों, आपसी संवाद तथा बिलासपुरी धाम के माध्यम से अपने प्रदेश की संस्कृति और आत्मीयता को जीवंत किया।
आयोजन समिति के सदस्य एवं सुंदरनगर निवासी जेपी गुप्ता ने बताया कि समारोह में बुजुर्गों की आत्मीय मुस्कान, युवाओं का उत्साह और बच्चों की खिलखिलाहट ने पूरे वातावरण को घर जैसा बना दिया। प्रतिभागियों ने गीत, कविताएं और गजलें प्रस्तुत कीं।
समारोह का मुख्य आकर्षण पारंपरिक बिलासपुरी धाम रही। हिमाचल के बिलासपुर से बोटी बुलाए गए, जिन्होंने पारंपरिक विधि से व्यंजन तैयार किए। इस मौके पर हिमाचल ग्रुप के संस्थापक सदस्यों गौरव बलोरिया, पूजा सूद, रुपेश राणा और विशाल सिंह मौजूद रहे। संवाद