फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Himachali couple's Rashke Qamar... enthralled the audience

Mandi News: हिमाचली जोड़ी के रश्के कमर... पर झूमे दर्शक

Sat, 13 Dec 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Himachali couple's Rashke Qamar... enthralled the audience
चौंतड़ा में चल रहे विंटर कार्निवल सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देती ममता भारद्वाज। स्रोत जागर
चौंतड़ा (मंडी)। उपमंडल चौंतड़ा में चल रहे विंटर कार्निवल में कलाकारों ने दमदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सोलन की हिमाचली जोड़ी के नाम से मशहूर दंपती रंजना रघुवंशी और अर्जुन गोपाल ने एक साथ प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को नाचने पर मजबूर किया। संध्या का शुभारंभ थाना प्रभारी जोगिंद्रनगर सकीनी कपूर ने किया।
विज्ञापन

दंपती जोड़ी ने मंच पर आते ही तेरे रश्के कमर, लंदन ठुमकदा सहित इक हसीना थी, दिल दियां गल्लां, ओम शांति ओम, निकी जीणी गोजरी, तेरा मेरा लग्न लगा, इक मुंडा पंजाबी आदि गीतों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। वॉयस ऑफ पंजाब की विनर रह चुकी मंडी जिले की लोकगायिका ममता भारद्वाज ने हिंदी, पहाड़ी और पंजाबी गीतों से पंडाल में मौजूद दर्शकों को खूब नचाया। उन्होंने मंच पर आते ही दिल दियां गल्लां, दम मारो दम, आज की रात होना है क्या, इक अधिया पिलाई जा रे आदि गीतों से दर्शकों का भरपूर मनाेरंजन किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व धर्मशाला से पिंकी शर्मा, कांगड़ा से रोहित कौंडल ने भी बेहतरीन प्रस्तुतियां दीं। विंटर कार्निवल के मुख्य आयोजक विकास और शिवा फाउंडेशन के अध्यक्ष शिव वालिया ने बताया कि पहली बार आयोजित हो रहे विंटर कार्निवल में प्रदेशभर के सुरीले गायक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed