फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   himachal swine flu death mandi two new cases

हिमाचल प्रदेश : स्वाइन फ्लू से बुजुर्ग की मौत, मंडी में दो नए मामले; प्रदेश में संक्रमितों की संख्या आठ

Sun, 30 Aug 2026 09:49 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)। Published by: Ankesh Dogra Updated Sun, 30 Aug 2026 09:49 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्वाइन फ्लू के दो नए मामले सामने आए हैं। सुंदरनगर के डडयाल गांव निवासी 70 वर्षीय महेंद्र की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह कैंसर के इलाज के लिए चंडीगढ़ गए थे और 11 अगस्त को कीमोथेरेपी करवाई थी। मंडी में एक मरीज घर पर आइसोलेट है, जबकि दूसरा चंडीगढ़ में भर्ती है। नए मामलों के बाद प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 8 हो गई है।

विज्ञापन
himachal swine flu death mandi two new cases
स्वाइन फ्लू के लक्षण - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू को लेकर चिंता बढ़ गई है। मंडी जिले में संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं, जबकि सुंदरनगर क्षेत्र के डडयाल गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। बुजुर्ग कैंसर का इलाज करवा रहे थे और कीमोथेरेपी के लिए चंडीगढ़ गए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डडयाल निवासी महेंद्र 11 अगस्त को कीमोथेरेपी करवाने के लिए चंडीगढ़ के एक निजी अस्पताल पहुंचे थे। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि कैंसर के इलाज के कारण उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर थी और इसी दौरान वह स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए। अस्पताल में उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग का पार्थिव शरीर शुक्रवार को परिजन चंडीगढ़ से डडयाल गांव लेकर पहुंचे। इसके बाद गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। स्वास्थ्य विभाग को उनकी स्वाइन फ्लू से मौत की सूचना शनिवार को मिली।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची
मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम डडयाल पहुंची। टीम ने परिवार के सदस्यों को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए। परिजनों को मास्क भी उपलब्ध करवाए गए। अधिकारियों ने परिवार को स्वच्छता और संक्रमण से बचाव संबंधी जरूरी एहतियात बरतने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में दो नए मामले, एक मरीज चंडीगढ़ में भर्ती
मंडी जिले में स्वाइन फ्लू के दो अन्य मामले भी सामने आए हैं। इनमें सुंदरनगर क्षेत्र का एक मरीज घर पर आइसोलेट है, जबकि सरकाघाट निवासी दूसरे मरीज का चंडीगढ़ में उपचार चल रहा है। दो नए मामलों के सामने आने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और संक्रमित मरीजों की निगरानी की जा रही है।

हिमाचल में अब तक आठ स्वाइन फ्लू संक्रमित
मंडी में सामने आए दो मामलों के बाद हिमाचल प्रदेश में स्वाइन फ्लू से संक्रमित मरीजों की संख्या 8 हो गई है। इससे पहले टांडा मेडिकल कॉलेज में चार और आईजीएमसी शिमला में दो मामले सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को फ्लू जैसे लक्षण होने पर सावधानी बरतने और चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की जा रही है।

स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षण

स्वाइन फ्लू (H1N1 इन्फ्लुएंजा) के लक्षण आमतौर पर अचानक शुरू हो सकते हैं:
  • तेज बुखार
  • खांसी, खासकर सूखी खांसी
  • गले में दर्द या खराश
  • नाक बहना या नाक बंद होना
  • सिरदर्द
  • शरीर और मांसपेशियों में दर्द
  • ठंड लगना
  • बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी
  • भूख कम लगना
  • कुछ मामलों में उल्टी या दस्त
  • गंभीर लक्षण

अगर सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, लगातार तेज बुखार, होंठ या चेहरा नीला पड़ना, अत्यधिक कमजोरी या भ्रम जैसी स्थिति हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed