{"_id":"6a932322b5e47ef94b0bf913","slug":"mandi-club-defeated-sports-hostel-sundernagar-7-6-mandi-news-c-90-1-mnd1023-210965-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: मंडी क्लब ने खेल छात्रावास सुंदरनगर को 7-6 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: मंडी क्लब ने खेल छात्रावास सुंदरनगर को 7-6 से हराया
विज्ञापन
मंडी में खेल दिवस पर खेल विभाग की ओर से पड्डल मैदान में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में दमखम दिखाती
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को पड्डल स्टेडियम मंडी में जिला स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ भारतीय खेल प्राधिकरण के सेवानिवृत्त हॉकी प्रशिक्षक कुबेर शर्मा ने किया।
इस स्पर्धा में जिले के लगभग 150 लड़का-लड़की खिलाड़ियों ने भाग लिया। रोमांचक मुकाबलों में लड़कों के सीनियर वर्ग में पड्डल स्पोर्ट्स क्लब मंडी ने खेल छात्रावास सुंदरनगर को पेनल्टी शूटआउट में 7-6 से हराया।
लड़कियों के सीनियर वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुंदरनगर ने पाठशाला मंडी को 3-0 से पराजित किया। अंडर-14 वर्ग में पड्डल स्पोर्ट्स सेंटर मंडी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंडी को पेनल्टी शूटआउट में 6-5 से हराकर खिताब जीता।
विज्ञापन
समापन समारोह में उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को ट्रॉफी व मेडल प्रदान किए। उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत करने और फिटनेस पर ध्यान देने की प्रेरणा दी।
इस दौरान पूर्व खिलाड़ियों प्रकाश, भूपेंद्र सेन, नीरू शर्मा, डॉ. अजू पाठक, जसवंत कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।