फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Nine-room house reduced to ashes; loss exceeds 30 lakh.

Mandi News: नौ कमरों का मकान राख, 30 लाख से अधिक का नुकसान

Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Nine-room house reduced to ashes; loss exceeds 30 lakh.
थाची के डमसेहड़ में जलकर राख हुआ मकान। संवाद
थाची के डमसेहड़ गांव की घटना, आग लगने के कारण साफ नहीं
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का किया प्रयास
दमकल टीम पहुंचने तक जल गया मकान, आग पर पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
थाची (मंडी)। उपतहसील थाची के तहत ग्राम पंचायत सोमगाड़ के डमसेहड़ गांव में शुक्रवार देर रात हुए भीषण अग्निकांड में एक परिवार की जीवनभर की जमा-पूंजी राख हो गई। नैणु राम पुत्र तांदू राम का नौ कमरों का मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रशासन के प्रारंभिक अनुमान के अनुसार आग से 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। प्रभावित परिवार ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है।
शुक्रवार रात करीब 11:45 बजे नैणु राम का परिवार घर में सो रहा था। इसी दौरान कुछ असामान्य आवाजें सुनाई दीं। नैणु राम की आंख खुली तो उन्होंने मकान की छत से आग की तेज लपटें उठती देखीं। उन्होंने शोर मचाकर परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया। सभी लोग समय रहते घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण कुछ ही देर में पूरा मकान इसकी चपेट में आ गया। आग में नकदी, सोने-चांदी के जेवरात, जरूरी दस्तावेज, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। लारजी से पहुंची दमकल टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पाया, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार हरी सिंह, हलका पटवारी अमर सिंह और ग्राम पंचायत सोमगाड़ की प्रधान चंद्रावती मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई। पंचायत प्रधान चंद्रावती और ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से प्रभावित परिवार को विशेष राहत, पुनर्वास और नया मकान बनाने के लिए पर्याप्त आर्थिक सहायता देने की मांग की है। नायब तहसीलदार हरी सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed