{"_id":"6a9323091659f92fb406f3a8","slug":"dissatisfaction-expressed-over-various-formulas-for-pension-arrear-payments-mandi-news-c-90-1-ssml1045-210931-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पेंशन एरियर भुगतान के अलग-अलग फार्मूले पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पेंशन एरियर भुगतान के अलग-अलग फार्मूले पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और महंगाई भत्ते की किस्तें जल्द जारी करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नेरचौक (मंडी)। हिम-आंचल पेंशनर संघ की बल्ह खंड इकाई की मासिक बैठक शनिवार को डडौर में खंड प्रधान मंगत राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। महासचिव जय राम नायक ने बैठक का संचालन करते हुए सदस्यों को एजेंडे और संघ की गतिविधियों की जानकारी दी।
बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। सदस्यों ने जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त श्रेणी-तीन के पेंशनरों को पेंशन एरियर की 35 प्रतिशत तथा श्रेणी-दो और श्रेणी-एक के पेंशनरों को 15 प्रतिशत किस्त अगस्त की पेंशन के साथ जारी करने पर सरकार का आभार जताया।
हालांकि, एरियर भुगतान के लिए अलग-अलग फार्मूले अपनाने पर पेंशनरों ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बार-बार अलग व्यवस्था लागू कर पेंशनरों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। 15 अगस्त तक महंगाई भत्ते की किस्त जारी न होने और ग्रेच्युटी और लीव एनकैशमेंट के संबंध में आदेश जारी न होने पर भी रोष जताया गया।
विज्ञापन
पेंशनरों ने सरकार से वर्ष 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त सभी पेंशनरों को संशोधित ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट और महंगाई भत्ते की लंबित किस्तें जल्द जारी करने की मांग की। बैठक में मंगत राम चौधरी, जय राम नायक, तेज सिंह चौधरी, खेम चंद ठाकुर, गुरदास, मेघ सिंह चौधरी सहित अन्य पेंशनर उपस्थित रहे।