फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Him Anchal Pensioner Welfare Association celebrated its anniversary.

Mandi News: हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ ने मनाई वर्षगांठ

Sun, 11 Jan 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Him Anchal Pensioner Welfare Association celebrated its anniversary.
पधर (मंडी)। हिम आंचल पेंशनर कल्याण संघ द्रंग इकाई ने रविवार को ग्राम पंचायत चेली में 24वीं वर्षगांठ मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड प्रधान बेसर सिंह ठाकुर ने की। जिला प्रधान बली राम बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो हम ताकतवर बनेंगे और संविधान के अनुरूप हम अपने दायित्व को निभाने में सक्षम बनेंगे।
विज्ञापन

हाल ही में शिमला में मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता के मुख्य अंश पेंशनरों के साथ साझा करते हुए कहा कि पेंशनरों के वर्ष 2016 के बाद देय भत्तों को सरकार ने शीघ्र बजट का प्रावधान कर जारी करने की बात कही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार हिमाचल दिवस और गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश के पेंशनरों को उनकी देय मांगों को पूरा कर तोहफा देगी।
विज्ञापन

द्रंग इकाई के प्रधान बेसर सिंह ने कहा कि संगठन अपनी गरिमा और अधिकारों के बारे में सामाजिक न्याय को समझने का अवसर प्रदान करता है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव लक्ष्मी आर्य, जिला कोषाध्यक्ष मोहिंद्र गुप्ता, गोहर खंड अध्यक्ष रणजीत सिंह, महासचिव खजाना राम, केसी नेगी, भूप सिंह, मनोज आदि ने भी अपने विचार साझा किए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed