फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   heavy rain runied crops

ओलावृष्टि और तूफान से फसलें तबाह

Thu, 06 Apr 2017 10:44 PM IST
मंडी
मंडी Updated Thu, 06 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
heavy rain runied crops
किसानों को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

मंडी/बरोट/सरकाघाट। मूसलाधार बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। दो दिनों से लगातार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तूफान के कारण किसानों की आशाओं पर पानी फिर गया है। सराकाघाट उपमंडल के तहत ग्रयोह गांव में बिजली गिरने से चारे के सूखे घास का कोठा जल गया है।  वहीं, बरोट घटासनी मुख्य सड़क बुधवार रात को टिकन के पास भारी ल्हासा गिरने से बाधित हो गई है।

विज्ञापन


यह सड़क 15 घंटे तक बाधित रही। जिसे वीरवार दोपहर बाद चार बजे लोक निर्माण विभाग ने बहाल किया। यहां पर लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वीरवार को शाम पांच बजे के बाद ओलावृष्टि से जिला के बरोट, सुंदरनगर, धर्मपुर, सरकाघाट सहित अन्य कई क्षेत्रों में फसलों को नुकसान पहुंचा है। आम, लीची की फ्लावरिंग को नुकसान से बागवानों को ओलावृष्टि ने खासी चपत लगाई है।       
विज्ञापन



 बरोट क्षेत्र के तहत बरोट-घटासनी सड़क को लोक निर्माण विभाग पधर के कर्मचारी सुबह से बहाल करवाने में जुट गए हैं। लेकिन, सड़क पर इतना ज्यादा मलबा गिरा था कि दोपहर बाद ही सड़क बहाल हो सकी। लोक निर्माण विभाग झंटिगरी के एसडीओ अंकुश ने कहा कि मशीन कार्य कर रही है। दोपहर बाद सड़क को बहाल कर दिया गया है। इसके अलावा ओलावृष्टि से बरोट क्षेत्र में फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है। उधर, उपमंडल सरकाघाट के ग्रयोह गांव में बीपीएल से संबंधित परिवार संजीव कुमार पुत्र नेक राम के सूखे  घास के चारे के कोठे के भंडार पर बिजली गिरने से घास जल गया। पंचायत प्रधान रमेश ठाकुर ने बताया कि जब तक गांव वाले आग लगने के स्थान पर पहुंचते, सब कुछ राख हो गया था। उधर, एसडीएम धर्मपुर  किशोरी  लाल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों  को सारी   स्थिति का आकलन करने के लिए कहा गया है। परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा। उपमंडल सरकाघाट में बारिश और तूफान के कारण बिजली की आंख मिचौनी से पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। मूसलाधार बारिश व तूफान से गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र में मटर की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों दीनानाथ, राम लाल, सोहन सिंह, परम देव, नरेश कुमार, भीखमराम, सुरजीत सिंह, बांका राम, शेर सिंह ने कहा कि तूफान ने उनकी फसल को लगभग तबाह कर दिया है। हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष तेज नाथ शर्मा और मुख्य संरक्षक जीवन लाल शर्मा ने क्षेत्र में हुए नुकसान का सरकार से मुआवजा मांगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed