फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Heavy rain in Mandi at midnight, water entered people's houses and shops

Mandi News: मंडी में आधी रात को भारी बारिश, लोग के घरों, दुकानों में घुसा पानी

Mon, 22 Jul 2024 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 22 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Mandi at midnight, water entered people's houses and shops
मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद
मंडी। जिला मुख्यालय में शनिवार रात को हुई भारी बारिश ने लोगों को जागने पर मजबूर कर दिया। भारी बारिश के कारण शहर की सड़कों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। निकासी नालियों का पानी सड़क पर पहुंच गया। इसके बाद पानी के साथ कचरा और पत्थर लोगों के घरों, दुकानों और मंदिरों में भी घुस गए।
विज्ञापन

लोग घरों, दुकानों और मंदिरों में घुसे पानी को रात को ही निकालने में लोग जुट गए और सुबह तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। भारी बारिश से नगर निगम क्षेत्र में कई घरों को भी भूस्खलन से खतरा पैदा हो गया है। सड़कों और रास्तों की निकासी नालियां बंद होने से गंदा पानी शहर की सड़कों और रास्तों पर जमा हो गया। इससे नगर निगम के स्वच्छता के दावों की पोल खोल कर रख दी।
विज्ञापन

बारिश के दौरान चौहाटा बाजार, मोती बाजार, महाजन बाजार और स्कूल बाजार के नालों का गंदा पानी वार्ड नंबर 10 की नालियों से होता हुआ सकोडी खड्ड में मिलता है। महाजन बाजार स्थित माता भुवनेश्वरी मंदिर में भी पानी भर गया। जिसे सुबह मंदिर में आई महिलाओं ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार दीपक मट्टू, प्रकाश चंद, महेश कुमार, नीरज और अशोक सहित अन्य लोगों ने बताया कि महाजन बाजार से आने वाले नाले का कार्य चला हुआ है। निर्माण सामग्री रास्ते पर फेंकी गई। भारी बारिश के पानी के साथ निर्माण सामग्री बहते हुए उनके घरों और रास्तों में फैल गई है। मुश्किल से उन्होंने दुकानों और मकानों से पानी निकाला है। थनेहड़ा वार्ड निवासी नरेंद्र राणा ने बताया कि बारिश का पानी उनकी दुकान सहित साथ लगती अन्य दुकानों और होटल में घुस गया। इससे भारी नुकसान हुआ है।
नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट ने बताया कि रविवार सुबह उन्होंने विभिन्न वार्डों का दौरा कर लोगों से बात की है। लोग अपने घरों से निकलने वाले कूड़े और मलबे को बारिश में नालों में फेंक रहे हैं, जिससे नालियां बंद हो रही है। लोगों को नालियों में कूड़ा और मलबा न फेंकने का हिदायत दी गई है।

इन स्थानों पर घरों को बना खतरा
राम नगर हैस्बी गन फैक्टरी के साथ बने मकानों में भी पानी घुस गया। जवाहर नगर, रामनगर, सौली खड्ड, पड्डल वार्डाें में भी बारिश से कई मकानों को भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है। पड्डल निवासी शरद मल्होत्रा का कहना है कि नालियां बंद होने का एक कारण जल शक्ति विभाग की पाइप भी है, जो नलियों के बीच से गुजर रही है। इनमें कूड़ा कचरा फंसने से निकासी नालियां बंद हो रही हैं, जिससे पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है।

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

मंडी शहर के थनेहड़ा वार्ड में रास्ते पर बहता हुआ नाले का गंदा पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed