फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health of jaundice patients in Jogindernagar deteriorated again, admitted again

Mandi News: जोगिंद्रनगर में पीलिया मरीजों की तबीयत फिर बिगड़ी, दोबारा भर्ती

Sat, 31 Aug 2024 07:53 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 31 Aug 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Health of jaundice patients in Jogindernagar deteriorated again, admitted again
जोगिंद्रनगर अस्पताल में ओपीडी के बाहर उपचार के लिए उमड़ी भीड़। संवाद
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में पीलिया का इलाज करा कर घर लौटे कई मरीजों की तबीयत फिर से बिगड़ रही है। पीलिया संक्रमण के बाद मरीजों में चक्कर आने की समस्या बढ़ गई है, जिसके चलते उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। जुलाई और अगस्त माह में जोगिंद्रनगर में करीब चार सौ लोग पीलिया की चपेट में आए थे, जिनमें से दो मरीजों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में पीलिया से प्रभावित मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। अस्पताल की आपातकालीन और अन्य वार्डों में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की स्थिति का आकलन किया और उन्हें उचित उपचार प्रदान किया। अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने बताया कि सभी मरीजों को एक समान स्वास्थ्य लाभ देने का प्रयास किया जा रहा है और उनके खान-पान का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। पीलिया के मरीजों को चिकित्सकों के नियमित फॉलोअप के लिए भी बुलाया जा रहा है ताकि उनकी स्थिति पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

इसके साथ ही, शुक्रवार को अस्पताल की प्रयोगशाला में भी भारी भीड़ देखी गई। खून के टेस्ट करवाने के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा, जिससे गंभीर मरीजों के टेस्ट में देरी हुई। डिजिटल एक्सरे सेवाओं में भी दुर्घटना या अन्य गंभीर मामलों के घायलों को एक्सरे करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। इस दिन अस्पताल में 80 से अधिक एक्स-रे किए गए और 70 मरीजों के सात सौ से अधिक टेस्ट सरकारी प्रयोगशाला में किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed