फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   health in problem

लाखों की आबादी की सेहत पर संकट

Tue, 31 May 2016 10:26 PM IST
मंडी
मंडी Updated Tue, 31 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
health in problem
डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

सरकाघाट (मंडी)। सिविल अस्पताल सरकाघाट में भवन और डाक्टरों की कमी से मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जोगिंद्रनगर की बसाही धार से नीचे की 6 पंचायतों के साथ धर्मपुर और सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र तथा हमीरपुर के टौणी देवी और भोरंज क्षेत्र की लाखों की आबादी स्वास्थ्य सुविधाएं के लिए इसी अस्पताल पर निर्भर हैं। लेकिन, अस्पताल में भवन की कमी के कारण क्षेत्र के लोगों को इलाज के मंडी और हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा है।

विज्ञापन



विशेषज्ञ डाक्टरों की भारी कमी है। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री ने अस्पताल में दो सौ बिस्तरों की व्यवस्था करने की घोषणा की थी, लेकिन यह पूरी नहीं हो पाई। प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां डाक्टरों के 17 पद स्वीकृत हैं लेकिन दस चिकित्सक ही आपातकालीन ड्यूटी के साथ रोगियों का उपचार करते हैं। अस्पताल में आठ वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग और एनेस्थिसिया के विशेषज्ञ डाक्टर नहीं हैं। क्षेत्र के लोगों को हमीरपुर और मंडी जाकर निजी अस्पतालों में उपचार करवाना पड़ता है।
विज्ञापन


सरकारी कागजों में अस्पताल में सौ बिस्तरों की व्यवस्था है। लेकिन वास्तव में कुल 70 बिस्तर ही लगते हैं। सरकार की बेरुखी और भाजपा एवं कांग्रेस के नेताओं की इस अस्पताल के प्रति बेरुखी के चलते लोगों में गहरा रोष है। मंडी रेडक्रास सोसायटी की ओर से दो वर्ष पूर्व 35 लाख रुपये की डिजिटल एक्स रे मशीन तथा ब्लड बैंक का उपकरण आने पर भी जगह की कमी के चलते इसे अन्य अस्पतालों को दे दिया गया। जिला परिषद सदस्य राजकुमार, हंसा देवी, भूपेंद्र सिंह, पंचायत प्रधानों में कमलेश कुमार, प्रताप सकलानी, यश पठानिया, पवन कुमार ने शीघ्र ही इस अस्पताल में विशेषज्ञ डाक्टरों की नियुक्ति और आधुनिक भवन की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डा. देशराज ने कहा कि अस्पताल में चल रही समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। विशेषज्ञ डाक्टरों की कमी के चलते समस्या आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed