फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Health checkup of 103 in disability camp

Mandi News: दिव्यांगता शिविर में 103 का स्वास्थ्य जांचा

Sun, 21 Jul 2024 08:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 21 Jul 2024 08:00 AM IST
विज्ञापन
Health checkup of 103 in disability camp
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के नागरिक अस्पताल सरकाघाट में शनिवार को जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जिला रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में संवेदना कार्यक्रम के तहत दिव्यांगता अवलोकन शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने किया।
विज्ञापन

शिविर के दौरान 103 दिव्यांगजनों की जांच की गई और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए पंजीकृत किया गया। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि किसी भी दिव्यांग व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र होना अति आवश्यक है। इसी दिशा में प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और रेडक्रॉस सोसायटी के सहयोग से शिविर लगा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने धर्मपुर के गांव झडयार, कांगू का गहरा के शत प्रतिशत दिव्यांग शशी ठाकुर को व्हीलचेयर भी भेंट की। इस दौरान दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेषज्ञों द्वारा व्यक्तियों की जांच की गई। साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मौके पर ही दिव्यांगता सामाजिक सुरक्षा पेंशन की औपचारिकताएं भी पूरी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त रेडक्रास सोसाईटी द्वारा जरूरतमंद दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, सुनने के यंत्र, छड़ी, कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए भी आवेदन लिए गए। इस मौके पर एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, सीएमओ डॉ. नरेंद्र ठाकुर, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डाॅ. देशराज शर्मा, जिला रेडक्रास सोसायटी के सचिव ओपी भाटिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय बदरेल व अन्य मौजूद रहे।


करसोग में 23 को होगा दिव्यांगता शिविर

करसोग (मंडी)। नागरिक चिकित्सालय करसोग में 23 जुलाई को दिव्यांगता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप कंवर ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों का अभी तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाए हैं वे इस शिविर में भाग लेकर अपना दिव्यांगता प्रमाण पत्र बना सकता है। प्रमाण पत्र बनाने के लिए पहले लोकमित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed