फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Harnoda in Volleyball, Kasol winner in Kabaddi

Mandi News: वॉलीबाल में हरनोड़ा, कबड्डी में कसोल विजेता

Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Harnoda in Volleyball, Kasol winner in Kabaddi
जमथल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रही टीम को सम्मानित करते हुए मुख्याति​थि व अन्य। स - फोटो : हाईवे पर खुले शराब ठेके के बाहर जमा लोग।
सुंदरनगर (मंडी)। एनटीपीसी कोलडैम की ओर से जमथल में करवाई जा रही वॉलीबाल और कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। वॉलीबाल और कबड्डी के रोमांचक फाइनल मुकाबले देखने को मिले। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन दिया। वॉलीबाल में युवक मंडल हरनोड़ा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

युवक मंडल जमथल को प्रथम उपविजेता और युवक मंडल नेहर को द्वितीय उपविजेता का खिताब मिला। कबड्डी में युवक मंडल कसोल विजेता रहा जबकि युवक मंडल जमथल प्रथम उपविजेता और युवक मंडल ध्वाल द्वितीय उपविजेता रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। मानव संसाधन विभाग के अपर महाप्रबंधक उमेश कुमार ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत कर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों ने एनटीपीसी कोलडैम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन ने न केवल खेलों के प्रति ग्रामीण युवाओं में नया जोश भरा बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और खेल भावना को भी बढ़ावा दिया। इस अवसर पर एनटीपीसी के सीएसआर विभाग से वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. अंजुला अग्रवाल, सहायक प्रबंधक पूरन सिंह, ग्राम पंचायत जमथल के उपप्रधान शशि ठाकुर और हरनोड़ा पंचायत के बीडीसी मेंबर अशोक कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed