{"_id":"654d147a644cc0ff170c9e19","slug":"harmful-color-cart-caught-from-a-dozen-confectioners-mandi-news-c-90-1-ssml1045-12694-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एक दर्जन हलवाइयों से पकड़ा सेहत के लिए घातक रंग कार्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एक दर्जन हलवाइयों से पकड़ा सेहत के लिए घातक रंग कार्ट
विज्ञापन
मंडी से कोटली तक निरीक्षण के दौरान एक हलवाई के पास पकड़ा गया रंग कार्ट। स्त्रोत- विभाग
मंडी। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग धरातल पर सक्रिय है। वीरवार को विभागीय टीम ने मंडी से कोटली तक निरीक्षण कर करीब एक दर्जन हलवाइयों के पास से स्वास्थ्य के लिए घातक रंग कार्ट पकड़ा। टीम ने एक हलवाई के पास एक्सपायर रंग भी पकड़ा है। इसके अलावा भी विभागीय टीम ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई अमल पर लाई है।
त्योहारी सीजन के चलते मिठाइयों की अधिक खपत को देखते हुए मिलावट और अन्य चीजों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। मंडी से कोटली तक निरीक्षण करते हुए विभागीय टीम ने करीब एक दर्जन हलवाइयों से रंग कार्ट बरामद किया। इसे देखकर खुद अधिकारी दंग रह गए। रंग कार्ट को कपड़े में लगे कलर के दाग को मिटाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कुछ हलवाई इसका इस्तेमाल चीनी व अन्य चीजें साफ करने में इस्तेमाल कर रहे थे। इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मौके पर ही इन हलवाइयों का स्पॉट मेमो काटा गया। वहीं, एक हलवाई के पास एक्सपायर रंग पकड़ा गया। रंग कार्ट और एक्सपायर रंग को नष्ट किया गया। एक हलवाई ने मिठाइयों को अखबार पर रखा था। जिस पर भी नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई गई। बिना लाइसेंस व पंजीकरण कारोबार करने पर टीम ने एक चालान काटा।
इसके अलावा विभागीय टीम ने मंडी से कोटली तक निरीक्षण करते हुए छह मिठाइयों और एक बिस्कुट का सैंपल भरा। जिन्हें जांच के लिए कंडाघाट स्थित लैब भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी। मिठाइयों में मिल्क केक, रसगुले, गुलाब जामुन, बेसन, बर्फी और अन्य शामिल है।
विज्ञापन
बॉक्स
रंग कार्ट का इस्तेमाल खाद्य पदार्थ में नहीं किया जा सकता है। मौके पर ही इसे नष्ट करवाया गया है। सभी हलवाई गुणवत्ता पर फोकस करें और उपभोक्ता भी मिठाई या अन्य कोई भी खाद्य सामग्री जांच पड़ताल करने के बाद ही खरीदें।-एलडी ठाकुर, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग।