फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Happiness returned to the family with Chief Minister's medical help

Mandi News: मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता से परिवार की लौटीं खुशियां

Mon, 09 Dec 2024 12:20 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Happiness returned to the family with Chief Minister's medical help
मंडी। जन्म के बाद सुनने में असमर्थ डहणू पंचायत के जौर्य के कानों में अब मधुर ध्वनि की गूंज सुनाई देने लगी है। अब वह बातों को न केवल सुनता है बल्कि स्कूल में पढ़ाई कर रहा है। यह सब मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से मिली आर्थिक सहायता से संभव हो पाया है। सहायता राशि से पीजीआई चंडीगढ़ में ऑपरेशन कर शरीर में श्रवण यंत्र लगाया गया है। इससे जौर्य के साथ-साथ उसके माता पिता के जीवन में भी खुशियां लौटी हैं।
विज्ञापन

बल्ह की डहणू पंचायत की शकुंतला देवी पत्नी दीवान चंद ने बताया कि 2018 में उनके घर बेटे जौर्य का जन्म हुआ। एक वर्ष की उम्र में पता चला कि जौर्य को सुनने में कठिनाई है। उसे पीजीआई चंडीगढ़ ले गए। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर फरवरी 2023 में आर्थिक मदद के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार से जुलाई 2023 में उन्हें दो लाख रुपये की पहली किस्त प्राप्त हुई। अगस्त में ढाई लाख रुपये की दूसरी किस्त मिली। इससे बेटे के उपचार में उन्हें काफी मदद मिली। पहले जहां बेटे के साथ इशारों में बात करनी पड़ती थी, वहीं इस ऑपरेशन के बाद उसे सुनाई देने लगा है। जौर्य राजकीय प्राथमिक पाठशाला डहणू में दूसरी कक्षा में पढ़ रहा है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन सभी विभागों के साथ मिलकर प्रयास कर रहा है। मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के तहत जरूरतमंद पात्र व्यक्तियों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed