फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Gujarat students visited SPU

Mandi News: गुजरात के विद्यार्थियों ने किया एसपीयू का भ्रमण

Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Gujarat students visited SPU
मंडी। विद्या वल्लभनगर गुजरात के राजनीति विज्ञान और जनसंचार विभाग के 21 विद्यार्थियों का दल प्रो. अर्पित पटडीया के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्रमण पर सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी पहुंचा। विद्यार्थियों ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी और हिमाचल फोटो गैलरी का भ्रमण किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय परिसर में डॉ. सनिल ठाकुर ने प्रो. अर्पित पटडीया को टोपी, मफलर और डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवनवृत पुस्तक भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

एसपीयू मंडी के आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि विद्यार्थियों का यह शैक्षणिक भ्रमण न केवल उनके अकादमिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है अपितु यह उन्हें विभिन्न शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली और शोध अवसरों को समझने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है। एसपीयू मंडी में भ्रमण के दौरान उन्हें यहां की शोध और शिक्षण पद्धति से अवगत कराया। इस अवसर पर डॉ. सनिल ठाकुर ने विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की आधुनिक शिक्षण पद्धतियों और शोध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed