फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ground Truthing Training Program concludes

Mandi News: ग्राउंड ट्रूथिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ground Truthing Training Program concludes
मंडी शहर के ​इंदिरा मार्केट में भू-आलेख का नक्शा कार्यक्रम के तहत ग्राउंड ट्रूथिंग का प्रशिक्षण
मंडी। नगर निगम मंडी में नक्शा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, शहरी भूमि अभिलेख के आधुनिकीकरण तथा वैज्ञानिक मैपिंग प्रक्रिया के उद्देश्य से ग्राउंड ट्रूथिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को संपन्न हो गया।
विज्ञापन

भ्यूली में सुबह नगर निकाय मंडी व कुल्लू के राजस्व विभाग के कानूनगो व पटवारियों को प्रशिक्षण दिया गया। दोपहर बाद अलग-अलग टीमें बना कर चौहटा, इंदिरा मार्केट, भगवाहन मोहल्ला, सुहड़ा मोहल्ला तथा मंगवाई क्षेत्र में कर्मचारियों को फील्ड विजिट करवाकर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले ये कर्मचारी अब धरातल पर नक्शा कार्यक्रम के तहत ग्राउंड ट्रूथिंग का कार्य करेंगे।
विज्ञापन

उधर, नगर निगम के आयुक्त रोहित राठौर ने बताया कि नक्शा कार्यक्रम से संबंधित सभी तकनीकी पहलुओं से प्रतिभागियों को रूबरू करवाया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त सेटलमेंट अधिकारी चिरंजी लाल ने भी विभाग की ओर से तैयार की गई कार्ययोजना को सभी प्रतिभागियों के साथ साझा किया। स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट से डाॅ. मनोज शर्मा, सरफराज अहमद, सुदर्शन एवं रवि भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed