{"_id":"69f4f9b0efde66f52d09d6e7","slug":"grandmother-and-grandson-went-to-worship-servant-ran-away-with-gold-jewellery-from-the-house-mandi-news-c-90-1-mnd1021-195167-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: दादी-पोता पूजा करने गए, घर से सोने के जेवर लेकर नौकर भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: दादी-पोता पूजा करने गए, घर से सोने के जेवर लेकर नौकर भागा
Sat, 02 May 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sat, 02 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
सुंदरनगर के भोजपुर में वारदात, आठ साल से काम कर रहा था आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत भोजपुर बाजार में घर से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर उनके प्रवासी नौकर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
शिकायतकर्ता कृष्णा देवी निवासी भोजपुर बाजार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अप्रैल को वह अपने पोते आकाश अग्रवाल के साथ सुबह पूजा के लिए थुनाग गई थीं। घर पर उनका नौकर मंगल हसदा मौजूद था। दिनभर संपर्क करने के बावजूद उसने फोन नहीं उठाया। शाम को घर लौटने पर पाया कि नौकर घर से गायब था। पोते के कमरे का दरवाजा खुला मिला और अलमारी से रखे सोने के जेवरचोरी पाए गए।
परिवार ने संदेह के आधार पर नौकर मंगल हसदा निवासी असम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है। परिवार के अनुसार आरोपी पिछले आठ वर्षों से उनके घर में काम कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया। प्रथम दृष्टया चोरी का मामला पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने मामले की पुष्टि की है।