{"_id":"69b6a02bb5500fc8cf0ce402","slug":"grand-religious-programs-will-be-held-at-baba-balak-nath-temple-in-pandoh-mandi-news-c-90-1-mnd1001-189297-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: पंडोह के बाबा बालक नाथ मंदिर में होंगे भव्य धार्मिक कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: पंडोह के बाबा बालक नाथ मंदिर में होंगे भव्य धार्मिक कार्यक्रम
विज्ञापन
रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी पंडोह की ओर से चैत्र माह के उपलक्ष्य में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर के साथ स्थानीय लोगों की गहरी आस्था जुड़ी हुई है और दूरदराज से भी श्रद्धालु यहां माथा टेकने पहुंचते हैं। पंडोह स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया जाएगा। भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। चैत्र माह के सभी रविवार को मंदिर परिसर में सुबह प्रभात फेरी, रात्रि कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार हर रविवार 22, 29 मार्च, 5, 12 और 19 अप्रैल को यह धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे। इन सभी दिनों में सुबह साढ़े पांच बजे प्रभात फेरी, रात सात बजे रात्रि कीर्तन तथा आठ बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा 29 मार्च को दोपहर एक बजे बाबा बालक नाथ की भव्य झांकी पंडोह से जरल कॉलोनी तक निकाली जाएगी। 7 अप्रैल को नेशनल हाईवे पर भंडारे का आयोजन दोपहर एक बजे से किया जाएगा।