{"_id":"699b4337969e826e1502bdda","slug":"government-should-strengthen-school-education-abvp-mandi-news-c-90-1-ssml1045-186969-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली शिक्षा को सुदृढ़ करे सरकार : एबीवीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली शिक्षा को सुदृढ़ करे सरकार : एबीवीपी
विज्ञापन
मंडी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्रदेश की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाते हुए सरकार से तत्काल ठोस कदम उठाने की मांग की है। परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं स्कूल कार्य के प्रदेश संयोजक विशाल ठाकुर ने कहा कि शिक्षा विभाग में शिक्षकों के 11,716 तथा गैर-शिक्षकों के 6,328 पद रिक्त पड़े हैं। इससे शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट से गुजर रही है।
विशाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि विद्यालयों में पर्याप्त शिक्षक और गैर-शिक्षकीय कर्मचारी उपलब्ध न होने के कारण विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है।
विशाल ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड को सशक्त करने के बजाय प्रदेश के विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अधीन कर रही है। यह कदम सरकार की जिम्मेदारी से बचने जैसा प्रतीत होता है। परिषद ने सरकार से तत्काल प्रभाव से रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की है। संवाद