फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should stop insulting Panchayat representatives: Vijendra

पंचायत प्रतिनिधियों को जलील करना बंद करें सरकार : विजेंद्र

Fri, 11 Apr 2025 05:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 05:32 PM IST
विज्ञापन
Government should stop insulting Panchayat representatives: Vijendra
मंडी। हिमाचल प्रदेश पंचायती राज महासंघ ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह से मांग की है कि पंचायती राज के प्रतिनिधियों की मांगों पर गौर किया जाए। महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र चंदेल ने कहा कि सरकार और विभाग की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों के ऊपर इल्जाम थोपे जा रहे हैं, उन पर सरकार तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी को पंचायती राज निदेशक की ओर से पत्र जारी किया गया है, इसमें दर्शाया गया है कि पंचायतों में विकास कार्यों को करवाने के लिए सामग्री निविदा प्रक्रिया के माध्यम से पंचायतों की ओर से की जाती थी, वह अब विकास खंड की ओर से की जा रही है, जो बिल्कुल गलत है। कहा कि पंचायतों में विकास कार्यों की सामग्री विक्रेताओं से एम फार्म लिए जा रहे हैं, उन्हें भी बंद करवाया जाए।
विज्ञापन

एम फार्म की जगह रॉयल्टी जमा करवाने के आदेश विभाग को जारी करें क्योंकि रॉयल्टी लेने से सरकार का राजस्व बढ़ेगा। इसके साथ मनरेगा में चार महीने से लेबर और सामग्री की अदायगी नहीं हो रही है, उसे भी जल्द जारी किया जाए। कहा कि जनप्रतिनिधियों को सरकार और विभाग की ओर से जलील किया जा रहा है जोकि बिल्कुल गलत है। इसे लेकर जनप्रतिनिधियों में रोष है। इसे लेकर सरकार और विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरू करना पड़ सकता है। कहा कि विकास कार्यों में बाधा आने में सरकार और विभाग जिम्मेदार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed