फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should simplify the digital life certificate process: Besar

डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रक्रिया को सरल करे सरकार : बेसर

Sat, 08 Aug 2026 12:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Government should simplify the digital life certificate process: Besar
पधर में पेंशनर संघ की बैठक में एरियर भुगतान और महंगाई राहत पर की चर्चा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। हिमाचल पेंशनर संघ पधर इकाई की मासिक बैठक शुक्रवार को सामुदायिक भवन पधर में संघ के प्रधान बेसर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न पंचायतों के पेंशनरों ने अपनी लंबित मांगों, एरियर भुगतान, महंगाई राहत और डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जमा कराने में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर चर्चा की।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश सरकार से मांग की है कि मुख्यमंत्री ने 7 जून को जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त 65 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को लंबित एरियर देने की जो घोषणा की है उसको बिना किसी विलंब के लागू करे। इसके अतिरिक्त बैठक में चिंता जताई कि जनवरी 2026 से महंगाई राहत की दर 60 प्रतिशत होने के बावजूद प्रदेश के पेंशनरों को अभी मात्र 45 प्रतिशत की दर से ही भुगतान किया जा रहा है, जिसे तुरंत संशोधित किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया को सरकार सरल करे। वृद्ध, दिव्यांग और स्मार्टफोन न चलाने वाले पेंशनरों के लिए बरसात के मौसम में इसे प्रस्तुत करना कठिन हो रहा है। सरकार इस प्रक्रिया को सरल बनाए और पंचायत स्तर पर विशेष सहायता शिविर आयोजित करे। संघ ने चेतावनी दी कि यदि उनकी वैधानिक देनदारियों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वरिष्ठ नागरिक जनजागरण अभियान चलाकर शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed