फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should release DA and arrears to employees before Diwali: Trilok

कर्मचारियों को दीपावली से पहले डीए और एरियर जारी करे सरकार : त्रिलोक

Thu, 10 Oct 2024 07:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 10 Oct 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Government should release DA and arrears to employees before Diwali: Trilok
सुंदरनगर में प्रेसवार्ता करते हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक ठाकुर ने मांग की है कि सरकार दीपावली से पहले कर्मचारियों और पेंशनर को बकाया, महंगाई भत्ता और 2016 के वेतनमान के एरियर का भुगतान कर राहत प्रदान करें। कर्मचारी सरकार से खैरात नहीं बल्कि अपना हक मांग रहे। अगर सरकार इसे गंभीरता से नही लेती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन

सुंदरनगर में बुधवार को प्रेस वार्ता में त्रिलोक ठाकुर ने कहा कि सरकार यह भी सुनिश्चित करे कर्मचारियों और पेंशनर को हर माह की पहली तारीख को पूर्व की भांति वेतन और पेंशन जारी हो। कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं के निवारण के लिए जल्द जेसीसी की बैठक बुलाई जाए। अगर सरकार को कोई वित्तीय संकट है तो जेसीसी की बैठक में कर्मचारी संगठनों के साथ इस पर चर्चा करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जेसीसी की बैठक में वित्तीय मामलों के अलावा और भी ज्वलंत मुद्दे पर चर्चा होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने कर्मचारियों के हित में उठाए गए कदम सराहनीय है। कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण व ग्रामीण विकास व अन्य विभागों में प्रमोशन और नियुक्तियों से सरकारी तंत्र में कुशलता आई है। सरकार के प्रयास से कर्मचारियों को उनके अधिकार मिले हैं और इससे सरकारी सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोक ठाकुर ने प्रदेश में अनुबंध आधार पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया की निरंतरता बनाए रखने की मांग की, जिससे इन कर्मचारियों को स्थिरता और सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बताया वीरवार 10 अक्तूबर को सुंदरनगर के रेस्ट हाउस चौक पर कर्मचारी आंदोलन में शहीद हुए कर्मचारियों की स्मृति में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस मौके पर महासंघ के महासचिव राजीव चौहान, जिला शिमला के अध्यक्ष नृपजीत सिंह, गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के महामंत्री मनीष गुलेरिया, जिला मंडी के अध्यक्ष सतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी नेता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed