फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should reconstitute General Category Commission: Jamwal

सामान्य वर्ग आयोग का पुनर्गठन करे सरकार : जम्वाल

Sun, 11 Jan 2026 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Government should reconstitute General Category Commission: Jamwal
नेरचौक (मंडी)। राजपूत सभा मंडी जिला इकाई की बैठक रविवार को नेरचौक में समाजसेवी सूरत सिंह गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के राजपूत समुदाय के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। समाजसेवी सूरत सिंह ने समुदाय के लोगों को संगठित होकर अपने मौलिक अधिकारों को सुनिश्चित करवाने के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया। सर्वसम्मति से क्षेत्र के राजपूत व सामान्य वर्ग समुदाय को संगठित करके अपने समुदाय को पंचायत स्तर तक जागरूक करने के लिए विशेष अभियान के तहत हर घर की सदस्यता सुनिश्चित करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष केएस जम्वाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 28 जून 2025 को हुई बैठक में महासभा की प्रमुख ज्वलंत समस्याओं पर संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर सहानुभूतिपूर्वक हल करने का आश्वासन देकर बैठक बुलाने के निर्देश दिए थे। प्रशासन ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। मांग है कि सामान्य वर्ग आयोग का पुनर्गठन किया जाए। एससी-एसटी एट्रोसिटी एक्ट के तहत अंधाधुंध धन आवंटन बंद किया जाए।
विज्ञापन

बैठक में हिमाचल पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से एलिजिबिलिटी टेस्ट के लिए सामान्य वर्ग के लिए 1150 रुपये, ओबीसी के लिए 600 तथा एससी- एसटी के लिए केवल 325 रुपये शुल्क निर्धारित करने पर कड़ा संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री से इस बारे में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया। बैठक में नेरचौक राजपूत सभा इकाई का गठन किया। इसमें तेज सिंह प्रधान, निलेश महासचिव, धर्म सिंह कोषाध्यक्ष, शेष कार्यकारिणी के गठन के लिए प्रधान को अधिकृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed