फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should give dearness allowance installments soon: Rajesh

महंगाई भत्ते की किस्तें शीघ्र दे सरकार : राजेश

Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government should give dearness allowance installments soon: Rajesh
विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की जेल रोड ​स्थित वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन में आयोजित मासि
मंडी। विद्युत बोर्ड पेंशनर फोरम मंडी यूनिट की बैठक सोमवार को वरिष्ठ नागरिक कल्याण भवन जेल रोड में हुई। बैठक की अध्यक्षता फोरम के अध्यक्ष राजेश बहल ने की। बैठक में पेंशनरों की मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। वित्तीय लाभ समय पर न मिलने पर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

फोरम के महासचिव चंद्र सिंह मंडयाल ने कहा कि विद्युत बोर्ड में 1 जनवरी 2016 से 31 मार्च 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को 2016 के संशोधित वेतनमान के अनुसार लीव इनकैशमेंट, ग्रेच्युटी और वेतनमान एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाए। वहीं मई 2022 के बाद सेवानिवृत्त पेंशनरों की लीव इनकैशमेंट और ग्रेच्युटी का भुगतान भी शीघ्र किया जाए। उन्होंने बताया कि 70 से 75 वर्ष तक आयु वर्ग के पेंशनरों को देय 30 प्रतिशत एरियर अभी तक जारी नहीं हुआ है, जिससे पेंशनरों में काफी असंतोष है।
विज्ञापन


अध्यक्ष राजेश बहल ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों को देय महंगाई भत्ते की किस्तें जारी की जाएं। एरियर भी केवल छह महीनों का दिया गया है, जो पेंशनरों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि पेंशनरों और कर्मचारियों को देय सभी महंगाई भत्ते की किस्तों का शीघ्र भुगतान किया जाए। इस अवसर पर डीडी राणा, डीके ठाकुर, सुरेश राणा, जितेंद्र वालिया, श्याम लाल, गजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, महेश प्रसाद सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed