फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Government should fill the posts of pharmacy officers: Rajesh

फार्मेसी अधिकारियों के पद भरे सरकार : राजेश

Sun, 09 Feb 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Government should fill the posts of pharmacy officers: Rajesh
अपनी मांगों को लेकर एकत्रित हुए हिमाचल प्रदेश फार्मेसी कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारी।
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश फार्मेसी कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि विभिन्न फार्मेसी संस्थानों में रिक्त 241 फार्मेसी अधिकारियों के कारण स्वास्थ्य सेवाओं में विपरीत असर पड़ रहा है। जोगिंद्रनगर में जारी बयान में उन्होंने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य प्रणाली सशक्त तभी होगी जब स्वास्थ्य केंद्रों में अधिकारियों के पदों पर शत प्रतिशत नियुक्ति होगी।
विज्ञापन

महासंघ के राज्य महासचिव कुशाल सिंह ने बताया कि बिलासपुर में हाल ही में आयोजित बैठक में प्रदेश के सभी फार्मेसी अधिकारियों ने सरकार से रिक्त फार्मेसी अधिकारियों के पदों पर नियुक्ति के लिए मंथन किया है। इससे पहले महासंघ ने प्रदेश में रिक्त चल रहे 14 मुख्य फार्मेसी अधिकारी पदों पर पदोन्नति करने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी और स्वास्थ्य निदेशक डॉ. प्रकाश सिंह दरोच का आभार जताया। संघ ने मुख्य फार्मेसी अधिकारी एवं मुख्य वैधानिक सलाहकार राकेश चंदेल की माता कौशल्या देवी चंदेल के अकस्मात निधन पर गहरा शोक जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed