{"_id":"60db53d78ebc3eb4412149d0","slug":"government-imposing-anti-people-decisions-kuldeep-singh-mandi-news-sml375252982","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनविरोधी निर्णय थोप रही सरकार : कुलदीप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनविरोधी निर्णय थोप रही सरकार : कुलदीप सिंह
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जयराम सरकार जनविरोधी निर्णय लोगों पर थोप रही है। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव के साथ दो विधानसभा क्षेत्रों में भी उपचुनाव होने हैं।
इसमें प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से पूर्व सांसद पंडित रामस्वरूप शर्मा की मृत्यु किन कारणों से हुई है, उसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। भाजपा ने लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। चाहे जोगिंद्रनगर-लेह रेलवे लाइन हो, पठानकोट-जोगिंद्रनगर फोरलेन, केंद्रीय विद्यालय या फिर आयुर्वेद विश्वविद्यालय हो, कोई भी वादा पूरा नहीं हुआ है।
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सचिव राकेश चौहान ने लोस उपचुनाव में टिकट के लिए दावा जताया है। इस पर प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप ने बताया कि इस पर हाईकमान से बात की जाएगी। बैठक ब्लॉक कांग्रेस जोगिंद्रनगर के अध्यक्ष राकेश धरवाल की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन
इसमें पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, जीवन ठाकुर, राकेश चौहान, ममता कपूर, प्यार चंद ठाकुर, शीला देवी, राजेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, गुरशरण परमार, भीम सिंह, विवेक जसवाल, कालिदास ठाकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद