{"_id":"6af846e96bc38f3de904ead9","slug":"girls-will-showcase-their-mettle-in-cricket-and-kabaddi-at-khelo-himachal-mandi-news-c-90-1-ssml1045-221490-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: खेलो हिमाचल में क्रिकेट-कबड्डी में दम दिखाएंगी लड़कियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: खेलो हिमाचल में क्रिकेट-कबड्डी में दम दिखाएंगी लड़कियां
विज्ञापन
वॉलीबॉल-बैडमिंटन में उतरेंगे लड़के
चौंतड़ा और जोगिंद्रनगर में होंगी खेल प्रतियोगिताएं
80 टीमों के 400 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। खेलो हिमाचल अभियान के तहत नवंबर और दिसंबर में जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें उपमंडल की करीब 80 टीमों के 400 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। लड़कियों की क्रिकेट और कबड्डी, लड़कों की वॉलीबॉल और बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के अलावा एथलेटिक्स स्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी।
एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकारी व निजी स्कूलों और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार की गई है। 15 नवंबर देर रात तक ऑनलाइन पंजीकरण पूरा होने के बाद प्रतियोगिताएं शुरू होंगी। जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा के खेल मैदानों में कोर्ट मार्किंग के साथ खिलाड़ियों व दर्शकों के बैठने, पेयजल और मेडिकल सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। विजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल दिए जाएंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला और फिर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर मिलेगा।