{"_id":"590a11734f1c1b74014418dc","slug":"girl-kidnapped-in-sarkaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से बाजार के लिए निकली नाबालिग का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से बाजार के लिए निकली नाबालिग का अपहरण
मंडी
Updated Wed, 03 May 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल में एक नाबालिग के अपहरण का मामला सामने आया है। पहली मई को घर से बाजार के लिए निकली नाबालिग घर से गायब हो गई है। पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक लड़की के पिता ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी पहली मई को दिन के करीब पौने तीन बजे घर से बाजार के लिए सामान खरीदने के लिए निकली थी। लेकिन, वह देर शाम तक घर नहीं लौटी। लड़की के परिजनों और अन्य सदस्यों ने उसे बाजार और रिश्तेदारों के यहां रातभर तलाश किया। लेकिन, उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। दो मई को लड़की ने अपने पिता को फोन कर हमीरपुर में एक किराये के कमरे में होने की बात कही। बेटी के क्षेत्र के ही युवक के साथ होने की जानकारी दी और पिता से उसके साथ शादी करने की इच्छा जताई।
जिस पर पिता ने उसके नाबालिग होने की बात कही। लेकिन, लड़की ने शादी के बाद बालिग होने तक पिता के घर पर ही रहने का हवाला दिया। लड़की के पिता ने क्षेत्र के ही एक युवक पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक उनकी बेटी को बहला फुसला कर घर से भगा कर ले गया है। बेटी उसके झांसे में आकर शादी करने की बात कर रही है। उधर, डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नाबालिग की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।