फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Another patient suffering from diarrhea from Pathan village has reached the hospital.

Mandi News: पठान गांव में डायरिया पीड़ित एक और मरीज पहुंचा अस्पताल

Sun, 23 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Another patient suffering from diarrhea from Pathan village has reached the hospital.
अब तक 91 संक्रमित मरीजों में से 81 स्वस्थ होकर घर लौटे
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहे ग्रामीणों की निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। उपमंडल के पठान गांव में फैले डायरिया को लेकर स्वास्थ्य और जल शक्ति विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। नागरिक अस्पताल गोहर में डायरिया के 10 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि रविवार को एक नए मरीज को भर्ती किया गया। अब तक सामने आए 91 संक्रमित मरीजों में से 81 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में घर-घर जाकर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी ले रही हैं। लक्षण पाए जाने पर मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। ग्रामीणों को स्वच्छता और साफ पेयजल के इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पेयजल स्रोतों से सैंपल भी लिए गए हैं। पानी के सैंपल की रिपोर्ट सोमवार तक आने की उम्मीद है। इसके बाद डायरिया के संभावित कारण और संक्रमण के स्रोत का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

बीएमओ बगस्याड डॉ. राकेश भारद्वाज ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांव की निगरानी कर रही है। ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने, भोजन से पहले और शौच के बाद हाथ धोने तथा आसपास और व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। उल्टी-दस्त, कमजोरी या बदहजमी के लक्षण होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed