फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Indira Market, the heartbeat of Mandi, turns into a pond.

Mandi News: तालाब में तब्दील हुई मंडी की दिल की धड़कन इंदिरा मार्केट

Mon, 24 Aug 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Indira Market, the heartbeat of Mandi, turns into a pond.
इंदिरा मार्केट के शंकन गार्डन में घंटा घर के समीप हुआ जल भराव। संवाद
संकन गार्डन में भरा डेढ़ फीट पानी
विज्ञापन

अवरुद्ध निकासी और निर्माणाधीन सीवरेज ने बढ़ाई आफत
दो घंटे की मशक्कत के बाद निकला पानी, उफान पर सुकेती खड्ड और ब्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मूसलाधार बारिश से मंडी शहर में जनजीवन प्रभावित हुआ। शनिवार रात और रविवार सुबह हुई बारिश से शहर के हृदय स्थल इंदिरा मार्केट का संकन गार्डन जलमग्न हो गया। निकासी नाली में कैन अटकने से जल निकासी अवरुद्ध हो गई और गार्डन में करीब डेढ़ फीट तक पानी भर गया। इससे आसपास सीवरेज की दुर्गंध फैल गई।
इंदिरा मार्केट के प्रधान अशोक शर्मा ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारी बारिश के दौरान हर बार यहां जलभराव की स्थिति बनती है। उन्होंने बताया कि इंदिरा मार्केट के निर्माण से पहले यहां प्राकृतिक तालाब था, जिसके पानी की निकासी सुकेती खड्ड की ओर की गई थी। वर्तमान में निकासी नाली छोटी होने के कारण भारी बारिश में पानी का दबाव नहीं संभाल पाती।
विज्ञापन

वहीं, जल शक्ति विभाग की ओर से सीवरेज चैंबर निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे भी पानी से भर गए। नगर निगम कर्मचारियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद नाली में फंसे अवरोध को हटाकर जल निकासी बहाल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बल्ह क्षेत्र में भारी बारिश से सुकेती खड्ड उफान पर आ गई, जबकि ब्यास नदी का जलस्तर भी खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा। रातभर गरजते बादलों और उफनती नदियों से लोगों में दहशत का माहौल रहा। बारिश ने क्षेत्रवासियों को वर्ष 2023 की जल आपदा की याद दिला दी।

आयुक्त, नगर निगम मंडी डॉ. मदन कुमार ने बताया कि निकासी नाली में अवरोध आने से मार्केट में जलभराव हुआ था। अवरोध हटाकर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed