{"_id":"67a8f2bf7c1cc1cb5007149a","slug":"ghatta-sdrf-xi-in-semi-finals-mandi-news-c-90-1-mrt1064-147454-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: घट्टा, एसडीआरएफ इलेवन सेमीफाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: घट्टा, एसडीआरएफ इलेवन सेमीफाइनल में
विज्ञापन
पड्डल मैदान में खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान रन चुराता खिलाड़ी।
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य पर पड्डल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को क्वार्टर फाइनल के मुकाबले खेले गए। घट्टा एकादश और एसडीआरएफ पंडोह ने मैच जीतक कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रविवार को दो क्वार्टर फाइनल और एक प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया।
पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला घट्टा एकादश और नटराज एकादश द्रंग के बीच खेला गया। घट्टा एकादश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रन बनाए। टीम की तरफ से तुषार ने छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 49 रन और अभिषेक ने 14 गेंदों में चार छक्कों और दो चौकों की मदद से 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नटराज द्रंग की टीम 95 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के चेतन ने 25 और चंद्रकांत ने 15 रन बनाए। घट्टा एकादश टीम को 44 रनों से शानदार जीत दर्ज करवाकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की।
दिन का दूसरा मैच बार इलेवन और एसडीआरएफ के बीच खेला गया। एसडीआरएफ पंडोह ने पहले बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट के नुकसान पर 118 रन बनाए। टीम की ओर से शुभम ने 68 और प्रशांत ने 38 रनों की शानदार पारी खेली। जवाब में बार इलेवन की टीम 80 रन ही बना पाई। डीके ने सबसे अधिक 21 और अनिल ने 20 रन की पारी खेली लेकिन टीम को विजय हासिल नहीं करवा पाए। एसडीआएफ ने 38 रन से मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
डीएसपी फाॅर्म में, क्वार्टर फाइनल में एसपी इलेवन
हाल में सतगुरु प्रताप मेमोरियल क्रिकेट ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली एसपी इलेवन की टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुकी है। टीम के कप्तान और घातक गेंदबाज डीएसपी दिनेश कुमार फाॅर्म में आ चुके हैं। रविवार को प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एसपी इलेवन ने शिव शक्ति कोटली को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एसपी इलेवन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी कर 119 रन बनाए। गोविंद्र ने 43, यादवेंद्र ने 35 रनों की पारी खेली। जवाब में शिव शक्ति कोटली की टीम 86 रन ही बना पाई। एसपी इलेवन की तरफ से डीएसपी दिनेश ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।