फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Ghatsani-Barot road remained closed for 9 hours due to falling of rocks near Pheon Galu

फियून गलू के पास चट्टानें गिरने से 9 घंटे बंद रहा घटासनी-बरोट मार्ग

Wed, 10 Nov 2021 07:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Ghatsani-Barot road remained closed for 9 hours due to falling of rocks near Pheon Galu
मंडी के फियून गलू के पास पहाड़ी से चट्टानें गिरने से बंद हुआ घटासनी-बरोट राजमार्ग। संवाद - फोटो : Mandi
द्रंग (मंडी)। जिले की चौहारघाटी और कांगड़ा जिले के छोटा बड़ा भंगाल क्षेत्र को जोड़ने वाला घटासनी-बरोट राजमार्ग साफ मौसम के दौरान ही पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण लगभग नौ घंटे से अधिक समय तक बाधित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एक बजे के करीब फियुन गलू के साथ लगती पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें सड़क पर गिर गई। गनीमत रही कि रात के समय वाहनों की आवाजाही न होने से कोई अनहोनी नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग की ओर से बुधवार प्रात: बड़ी पोकलेन मशीन तैनात कर साढ़े दस बजे यातायात सुचारु रूप से बहाल किया गया। ऐसे में लगभग नौ घंटे से अधिक समय तक यातायात ठप होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिस वजह से यात्रियों को परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को तीसरी से लेकर सातवीं कक्षा तक के विद्यार्थी लगभग डेढ़ साल बाद स्कूल निकले, लेकिन सड़क बंद होने की दशा में चौहारघाटी के कई स्कूलों के नौनिहालों को पैदल पाठशाला पहुंचना पड़ा। वहीं, सरकारी कर्मचारी भी परेशान हुए। निगम की मियोट-बरोट बस भी दोपहर 12 बजे मंडी बस स्टैंड पहुंची। उल्लेखनीय है कि मार्ग को चौड़ा करने के लिए की गई पहाड़ी की कटिंग से यहां मार्ग बरसात में बार-बार अवरुद्ध होता रहा है, लेकिन अब साफ मौसम में भी यहां पहाड़ी से चट्टानें गिरने का क्रम जारी है। ऐसे में चौहारघाटी सहित छोटा बड़ा भंगाल के लोगों सहित पर्यटकों और आम यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-देवता ढांक से पीछे फियून गलू के समीप चट्टानें गिरने से देर रात को मार्ग बंद हुआ था। जिसे बुधवार प्रात: साढ़े दस बजे यातायात के लिए सुचारु कर दिया है। महकमे ने मार्ग बंद होने की दशा में राहत कार्य को लेकर मशीनरी तैनात की है।
-वीरेंदर कुमार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी सब डिवीजन झटिंगरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed