फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Funds should be sanctioned for rehabilitation of Drang: Kaul Singh

द्रंग के पुनर्वास के लिए स्वीकृत की जाए धनराशि : कौल सिंह

Thu, 04 Sep 2025 05:06 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 05:06 PM IST
विज्ञापन
Funds should be sanctioned for rehabilitation of Drang: Kaul Singh
पूर्व मंत्री ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखा पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। भारी बरसात से मंडी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब तक जिले में 51 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सड़कों, पेयजल योजनाओं, बिजली, सरकारी और गैर-सरकारी भवनों को मिलाकर 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखकर हालात पर चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि द्रंग विधानसभा क्षेत्र में सड़कें, पुल और पेयजल योजनाएं पूरी तरह ठप हो चुकी हैं। कई घरों में दरारें आ गई हैं, कुछ जमींदोज भी हो गए हैं। स्वरोजगार के लिए ऋण लेकर अपना रोजगार चला रहे चौहारघाटी के मत्स्यपालकों के फार्म पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए हैं। पूर्व मंत्री ने कहा कि मंडी जिले को पहले ही आपदा प्रभावित घोषित किया जा चुका है। विधानसभा क्षेत्र पहले से ही पिछड़ा घोषित किया गया है, लेकिन आपदा के इस दौर में अभी तक पिछड़ा उपयोजना की कोई धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है।
विज्ञापन

कौल सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि द्रंग क्षेत्र की प्रभावित योजनाओं और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए तुरंत धनराशि उपलब्ध करवाई जाए। कहा कि पेयजल स्कीमें, सड़कें और पुल जनता की जरूरत हैं, जिन्हें बहाल करना बेहद जरूरी है। संबंधित विभागों को आदेश दिए जाएं कि जल्द से जल्द सड़कें बहाल की जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed