{"_id":"570d2ac14f1c1b91094a6af7","slug":"froud-bussines-man-held-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में पकड़ा भगोड़ा फर्जी सेब कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में पकड़ा भगोड़ा फर्जी सेब कारोबारी
मंडी।
Updated Tue, 12 Apr 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहर (मंडी)। पीओ सेल मंडी की टीम ने कोर्ट से भगोड़ा घोषित दिल्ली की अंतरराष्ट्रीय आजादपुर सब्जी मंडी के एक फ्रूट मर्चेंट और कमीशन एजेंट को दिल्ली में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी विक्रमजीत सिंह ने वर्ष 2014 में सेब का कारोबार करने के लिए करसोग एप्पल वैली में डेरा जमाया था।
विज्ञापन
जहां उसने एक बागवान मीणा राम से सेब खरीदे और उसको 80 और 25 हजार रुपये के चेक दे दिए। जब मीणा राम ने बैंक में चेक लगाए तो दोनों चेक बाउंस हो गए। मीणा राम ने अपने वकील के माध्यम से इस बारे में कोर्ट में केस कर दिया। जिसके बाद सितंबर 2014 में उपमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी करसोग ने आरोप सिद्ध होने पर विक्रमजीत सिंह को भगोड़ा घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पीओ सेल के इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि विक्रमजीत सिंह ने अनेक लोगों को ठगी का शिकार बनाया है और अकेले मंडी जिला में उसने करीब 5 से 7 लाख रुपये की लोगों से ठगी की है। कोर्ट से भगोड़ा घोषित होने के बाद पीओ सेल की टीम ने आरोपी विक्रमजीत सिंह का पता लगाने के लिए दिल्ली में अनेक संभावित ठिकानों में दबिश दी। मगर आरोपी पीओ सेल की पकड़ में नहीं आ रहा था। ताजा दबिश में पीओ सेल की टीम ने दिल्ली जाकर आजादपुर सब्जी मंडी में भाग सन्ज फ्रूट मर्चेंट एंड कमीशन एजेंट की दुकान में रेड मारी तो आरोपी विक्रमजीत सिंह वहां मौजूद था। जिसे पीओ सेल मंडी की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल की। पीओ सेल की टीम में इंचार्ज अशोक कुमार भुट्टो, संजय कुमार, महेंद्र और सचिन सेन शामिल थे।
विज्ञापन