{"_id":"674847550b34fe8b680eaaff","slug":"freedom-fighter-brother-hirda-ram-remembered-mandi-news-c-90-1-mnd1001-141384-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम किए याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम किए याद
विज्ञापन
इंदिरा मार्केट स्मारक में माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की 139वीं जयंती पर लोगों ने इंदिरा मार्केट में स्थित भाई हिरदा राम स्मारक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। भाई हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन, भाई हिरदा राम के पौत्र शमशेर सिंह मन्हास और परिवार के अन्य सदस्यों, नगर निगम मंडी की उपमहापौर माधुरी कपूर, राजपूत सभा के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर आदि ने उन्हें याद किया।
भाई हिरदा राम स्मारक समिति मंडी के सचिव कृष्ण कुमार नूतन ने बताया कि क्रांतिकारी भाई हिरदा राम सच्चे देशभक्त थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों की अनेक यातनाएं हंसते-हंसते सहीं। मंडी में गदर पार्टी की स्थापना और अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति का बिगुल बजाने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
उपमहापौर माधुरी कपूर ने कहा कि भाई हिरदा ऐसे सपूत रहे हैं जिनके कारण आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। भाई हिरदा राम कालापानी में आजीवन कारावास की सजा भुगतते हुए स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के साथ जेल में रहे। 28 नवंबर 1885 को मंडी में जन्मे भाई हिरदा राम का 21 अगस्त 1965 को देहांत हुआ था। संवाद