फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   FPO will honor farmers doing organic farming

Mandi News: जैविक खेती करने वाले किसानों को एफपीओ करेगा सम्मानित

Thu, 30 Jan 2025 07:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 30 Jan 2025 07:07 AM IST
विज्ञापन
FPO will honor farmers doing organic farming
धर्मपुर के बसंतपुर में एफपीओ की बैठक में मौजूद महिलाएं। संवाद
धर्मपुर (मंडी)। किसान उत्पादक संघ (एफपीओ) धर्मपुर की बैठक ग्राम पंचायत बसंतपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता एफपीओ वर्किंग कमेटी सदस्य विजय कुमार और पंचायत समिति के सदस्य जगदीश ठाकुर ने की। बैठक में एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह और परजा राम ठाकुर भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि एफपीओ धर्मपुर प्रदेश के कुल 175 एफपीओ में सदस्यता के हिसाब से सबसे आगे है। अब तक एफपीओ ने सकोह-सिद्धपुर, घरवासड़ा, तनियार, बरोटी और जोढन-सजाओपीपलु में पांच लघु प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित कर लिए हैं। इन यूनिटों को एफएसएसएआई लाइसेंस भी प्राप्त हो चुके हैं। एफपीओ जल्दी ही भराड़ी में मल्टी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

एफपीओ के सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक के दौरान 22 किसानों ने एफपीओ की सदस्यता ली। उन्होंने बताया कि बसंतपुर के अजय कुमार, रसैन गांव के कैप्टन तारा चंद, अच्छर सिंह और रीना कुमारी को जैविक खेती में उनके योगदान के लिए एफपीओ की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्किंग कमेटी सदस्य विजय कुमार और जगदीश ठाकुर ने बताया कि इस क्षेत्र में आंवला की अधिकता है। इससे कैंडी, अचार और पाउडर आदि तैयार किए जा सकते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में हल्दी की खेती बड़े पैमाने पर की जा सकती है, जिसके लिए बीज उपलब्ध कराने की मांग भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed