{"_id":"66917be1283e07a2020f20e4","slug":"fpo-will-grow-medicinal-plants-of-herbal-garden-mandi-news-c-90-1-ssml1045-130796-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: एफपीओ उगाएगा हर्बल गार्डन के औषधीय पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: एफपीओ उगाएगा हर्बल गार्डन के औषधीय पौधे
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर स्थित हर्बल गार्डन में औषधीय पौधे लेने पहुंचे एफपीओ के सदस्य।
धर्मपुर (मंडी)। धर्मपुर किसान उत्पादक सहकारी सभा ने किसानों को उन्नत किस्म के बीज सात जगहों किसान सुविधा केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध कराने का कार्य तेज किया है। इसी कड़ी में अब एफपीओ ने औषधीय पौधे भी किसानों को उपलब्ध करवानेे के लिए हर्बल गार्डन जोगिंद्रनगर का दौरा किया।
एफपीओ के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम हर्बल गार्डन पहुंची थी। इसमें हेम चंद और पृथी पाल सिंह शामिल रहे। यहां से औषधीय पौधे और बीज लाए गए जिन्हें किसानों को उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अलावा वन विभाग में उगाई नर्सरी के पौधे हरड़, बेहड़ा, खैर, दाड्डू आदि के पौधे भी किसानों को अगले 15 दिनों में उपलब्ध करवाए जाएंगे। जायका परियोजना और अन्य नर्सरियों में तैयार किए गए पौधे भी एफपीओ किसानों को उपलब्ध करवा रहा है। एफपीओ से जुड़े कोठी-मंडप निवासी बालम राम ठाकुर की नर्सरी में तैयार पौधे भी किसानों-बागवानों को 15 जुलाई के बाद उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनमें स्ट्राॅबेरी और अमरूद के पौधे शामिल होंगे। इसके अलावा साईं इटर्नल फाउंडेशन के सहयोग से चंदन, केसर, कपूर आदि के पौधे भी उपलब्ध कराने की योजना है।
एफपीओ के अध्यक्ष सतपाल सिंह चौहान और सचिव भूपेंद्र सिंह ने बताया कि एफपीओ ने मोटे अनाज के साथ कृषि विज्ञान केंद्र सुंदरनगर के सहयोग से सोयाबीन, धान और मक्की के 10 क्लस्टर स्थापित किए हैं। 20 क्विंटल हल्दी का उन्नत किस्म का बीज भी उपलब्ध करवाया है। पिछले एक सप्ताह से बरसात में लगने वाले पौधे बागवानी विभाग की नर्सरियों में तैयार किए गए दो हजार पौधे उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इनमें पांच प्रकार के संतरे, नींबू, गलगल, आम, लीची और जामुन इत्यादि के पौधे किसानों को उपलब्ध करवाने का प्रबंध किया है।