{"_id":"681f994c0c83bc476c001efa","slug":"fpo-will-form-a-group-for-the-benefit-of-farmers-mandi-news-c-90-1-ssml1045-155603-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: किसानों के हित के लिए समूह बनाएगा एफपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: किसानों के हित के लिए समूह बनाएगा एफपीओ
विज्ञापन
मंडी। किसान उत्पादक संगठन स्योहली अब कृषक हितार्थ समूह (फार्मरज इंटरस्ट ग्रुप) बनाएगा। यह समूह किसानों को संगठित रूप से कार्य करने, अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और कृषि गतिविधियों में सफलता प्राप्त करने में मदद करेगा।
समूह के सदस्यों को संगठन की ओर से मानदेय भी दिया जाएगा। जिले के बल्ह और नाचन क्षेत्र की सीमा पर स्योहली में किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) करीब तीन साल से कार्य कर रहा है। यह संगठन किसानों को उचित दर पर बीज, खाद और कृषि उपकरण उपलब्ध करवा रहा है।
किसानों के उत्पादों को उचित दाम पर बेचने के लिए भी कार्य कर रहा है। इस क्षेत्र में किसान बड़े पैमाने पर टमाटर की खेती करते हैं। टमाटर को बेचने में भी यह संगठन मदद करेगा। बाहरी राज्यों के व्यापारियों से संपर्क साध कर टमाटर की बिक्री करेगा, ताकि किसानों को इधर-उधर न भटकना पड़े। किसानों के खेतों से टमाटर की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
बाहरी राज्यों के व्यापारियों को बुला कर सीजन खत्म होने तक उनके ठहराव की व्यवस्था भी एफपीओ ही करेगा। कृषक हितार्थ समूह के सदस्य अपने-अपने क्षेत्र के किसानों के संपर्क में रहेंगे। किसानों को बीज, खाद और टमाटर की बिक्री के लिए क्रेट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।