{"_id":"67f96021510ef54f5e0fb65d","slug":"four-specialists-posted-in-dharampur-hospital-mandi-news-c-90-1-ssml1025-153108-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: धर्मपुर अस्पताल में चार विशेषज्ञ किए तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: धर्मपुर अस्पताल में चार विशेषज्ञ किए तैनात
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। प्रदेश सरकार की ओर से अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है। इसमें नागरिक अस्पताल धर्मपुर को भी चार विशेषज्ञों की सौगात मिली है। इनमें चर्म रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, गायनी और रेडियोलॉजिस्ट शामिल हैं। इससे क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
धर्मपुर नागरिक अस्पताल में धर्मपुर की करीब 30 पंचायतों के लोगों के अलावा जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों के लोग उपचार करवाने के लिए आते हैं। यहां सुविधा न मिलने की वजह से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता था। यहां स्त्री रोग विशेषज्ञ और अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट नहीं था। इस कारण गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को इलाज करवाने के लिए मंडी, हमीरपुर, टांडा, शिमला और सरकाघाट जाना पड़ता था। यहां अल्ट्रासाउंड की मशीन रेडियोलॉजिस्ट न होने से धूल फांक रही है।
अब उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सभी विशेषज्ञ चिकित्सक चर्मरोग, नाक कान गला, रेडियोलॉजिस्ट और प्रसूति एवं स्त्री रोग कार्यभार संभालेंगे। अगर सभी विशेषज्ञ डाॅक्टर यहां ज्वाइन कर लेते है तो क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य के मामले में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
000