Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four players will showcase their skills at the national basketball competition.

Mandi News: नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता में दम दिखाएंगे चार खिलाड़ी

Mon, 02 Nov 2026 10:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Mon, 02 Nov 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
Four players will showcase their skills at the national basketball competition.
मंडी। जिले के चार युवा बास्केटबॉल खिलाड़ियों ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर हिमाचल की टीम में जगह बनाई है। अंडर-16 आयु वर्ग में दो लड़कों और दो लड़कियों का चयन नेशनल बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये खिलाड़ी महाराष्ट्र के पुणे में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ियों में लड़कों के वर्ग से लक्ष्य और आदित्य, जबकि लड़कियों के वर्ग से आराध्या और आजीविका शामिल हैं। सितंबर में पांवटा साहिब में आयोजित राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन किया गया है।
विज्ञापन

कोच विनय कुमार ने बताया कि चारों खिलाड़ी नियमित अभ्यास और कड़ी मेहनत के दम पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं। वहीं, जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताते हुए इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed