{"_id":"5820b9dd4f1c1b067fb3832b","slug":"four-lakh-to-victims-families","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये देगी सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतकों के परिजनों को चार चार लाख रुपये देगी सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला,मंडी।
Updated Mon, 07 Nov 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंद्रावणी बस हादसे के तीसरे दिन घायलों का कुशलक्षेम पूछने स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह जोनल अस्पताल मंडी पहुंचे। उन्होंने घायलों को सरकार और प्रशासन की तरफ से हरसंभव सहायता प्रदान करने आश्वासन दिया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बिंद्रावणी बस हादसे के मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये देगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में वर्तमान समय में छह घायल उपचाराधीन हैं। अन्य घायलों को आईजीएमसी शिमला और डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में मुफ्त दवाईयां उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सड़क हादसों को रोकने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्गों के साथ-साथ प्रदेश की सभी सड़कों पर क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं, जो दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक सिद्ध होंगे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाद़ेशराज शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जोगिंद्र सिंह ठाकुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन