फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Four cowsheds of six families burnt to ashes in Tungadhar

तुंगाधार में छह परिवारों की चार गोशालाएं जलकर राख

Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Four cowsheds of six families burnt to ashes in Tungadhar
सराज क्षेत्र की तुंगाधार पंचायत के चापड़ गांव में जली गोशालाएं। - फोटो : Mandi
गोहर (मंडी)। सराज के दुर्गम क्षेत्र तुंगाधार में आग से छह परिवारों की चार गोशालाएं जलकर राख हो गई हैं। घटना में चार मवेशी जिंदा जल गए हैं। ग्रामीणों की मदद से 11 मवेशियों को बचा लिया गया है। प्रारंभिक तौर पर 22 लाख का नुकसान आंका गया है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से प्रभावितों को तीस हजार की फौरी राहत दे दी गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर बाद चापड़ गांव में लकड़ी की बनी एक गोशाला से धुआं उठने लगा। ग्रामीण घटनास्थल की तरफ भागे। देखते ही देखते आग की लपटों ने साथ लगती तीन अन्य गोशालाओं को अपनी चपेट में ले लिया। आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जान पर खेलकर अंदर बंधे 11 मवेशियों को बचा लिया लेकिन चार की जलकर मौत हो गई। इसमें संतोष की दो गाय, इंद्र की भी दो गाय जिंदा जल गई हैं। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामला दर्ज कर लिया है। एसडीएम पारस अग्रवाल ने बताया कि संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। पुलिस भी मामले की जांच कर रही है। अन्य चार प्रभावित ललित कुमार, तारा चंद, नेतर सिंह और झाबे राम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed