फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Forest Rights Act should be implemented comprehensively: Sabha

समग्र रूप से लागू किया जाए वन अधिकार अधिनियम : सभा

Wed, 04 Jun 2025 05:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jun 2025 05:31 PM IST
विज्ञापन
Forest Rights Act should be implemented comprehensively: Sabha
नाचन में मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान नागरिक सभा गोहर ने उनसे वन अधिकार अधिनियम 2006 को समग्र रूप से लागू करने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्हें ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में अधिनियम को अभियान मोड पर लागू करने के लिए सरकार की प्रशंसा की। सभा ने व्यक्तिगत वन अधिकारों की मान्यता पर जोर देते हुए नौतोड़ भूमि धारकों और भूमिहीन वनवासियों की समस्याओं को उजागर किया। नागरिक सभा ने सामुदायिक वन अधिकार और सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के कार्यान्वयन की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन

हिमाचल की समृद्ध वन शासन परंपरा जैसे पवित्र उपवन और संयुक्त वन प्रबंधन को अधिनियम के माध्यम से कानूनी मान्यता देने की मांग की गई। सभा ने ग्राम सभाओं और वन अधिकार समितियों के लिए निरंतर क्षमता निर्माण, अंतर-विभागीय दृष्टिकोण और नागरिक संगठनों की भागीदारी की वकालत की। नागरिक सभा ने सरकार से वन संरक्षण, प्रबंधन योजनाओं और सामुदायिक वन संसाधन प्रबंधन समितियों के गठन पर ध्यान देने का आग्रह किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष नानक चंद, सचिव अजय आनंद, समन्वयक निर्मल सिंह, ख्यान राम, लुदरमणी, चिंता राम डोगरा, हीर सिंह ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed